

लोहियानगर थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया है। घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने घर के बाहर खड़ी कार में जबरन आग लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कांशीराम कॉलोनी निवासी पीड़ित आदिल पुत्र शमशाद के अनुसार उसकी पत्नी और बच्चे ससुराल गए हुए हैं। आगे बताया कि शुक्रवार रात वह घर के बाहर गाड़ी खड़ी करके सो गया। देर रात करीब ढाई बजे जब वह वॉशरूम के लिए उठा, तो उसने देखा कि उसकी कार के पास दो से तीन लोग खड़े हैं। इसके बाद मैंने बाहर जाकर देखा तो मेरी कार जल रही थी। घायल ने नीलम, खुशी और रोहित नामक तीन आरोपियों पर कार में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, कार की आग बुझाने के दौरान वह भी बुरी तरह झुलस गया। पड़ोसियों ने उसे आनन-फानन में तुरंत मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।