मेरठ। दो युवतियों के बीच प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि उन्होंने एक साथ जीने-मरने की कसमे खाई। लेकिन परिजनों को यह नागवार गुजरा जिसके बाद उन्होंने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी। बावजूद इसके दोनों युवतियों के बीच फ़ोन पर बातचीत का दौर जारी रहा। वहीं, जब 24 साल की युवती जो गोंडा की रहने वाली है उससे यह दूरी बरदाज नहीं हुई तो वह बस से साढ़े पांच सौ किमी का सफ़र तय कर मेरठ आ पहुंची।
बेहद चौंकाने वाला यह मामला मेरठ और पूर्वी यूपी के गोंडा जिले की रहने वाली दो युवतियों से जुड़ा है। बताया जा रहा है 24 साल की सीता जो गोंडा की रहने वाली है ‘ाादी-जुदा है, लेकिन उसके कोई संतान नहीं है। बच्चे की चाह में वह इलाज के लिए अपने पिता के दोस्त के यहां तीन साल पहले मेरठ आकर रहने लगी। इस बीच पिता के दोस्त की नाबालिग बेटी से सीता को प्यार हो गया। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमे खाई और पूरी जिंदगी एक साथ रहने का फ़ैसला कर लिया। कुछ दिन बाद गोंडा की रहने वाली ‘ाादी-जुदा सीता वापस अपने घर गोंडा लौट गई। दूरी ज्यादा तो थी लेकिन दोनों के बीच फ़ोन पर बातचीत का सिलसिला जारी रहा। कुछ समय बाद सीता के पति को जब इस बात का पता चला कि उसकी पत्नी एक किजोरी के प्यार में दीवानी है तो उसने इसका विरोधा किया। सीता को यह विरोधा नागवार गुजरा और उसने पति से तालाक लेने का फ़ैसला कर लिया। इसके बाद सीता के पति ने पत्नी को समझाने की कोजिज की लेकिन सीता नहीं मानी। जबकि मेरठ में रहने वाली किजोरी के परिजनों का आरोप है कि जब सीता उनकी बेटी से दूरी बरदाज नहीं सकी तो उसने गोंडा में ही कई बार अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोजिज की लेकिन कुदरत को ‘ाायद यह मंजूर नहीं था और हर बार उसकी जान बच गई। बीते रविवार यानी 21 जून 2026 की सुबह सीता गोंडा से मेरठ अपनी सहेली के पास पहुंची और उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई। वहीं, सोमवार को सीता के परिजन गोंडा से मेरठ पहुंचे और किसी तरह समझाकर सीता को अपने साथ वापस गोंडा लेकर चले गए।

