प्रेमशंकर
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल पर बने लावारिस वार्ड में भर्ती 23 मरीजों का इस दुनिया में कोई नहीं है, इस वजह से इनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी मेडिकल के नर्सिंग स्टॉफ की है। लेकिन मेडिकल कॉलेज के लावारिस वार्ड का नर्सिंग स्टॉफ इस जिम्मेदारी को कितनी सजगता से निभा रहा है यह पता चल रहा है इस वीडियो में जो एक समाजसेवी ने हमे भेजी है। वीडियो को लेकर मेडिकल के प्रिंसिपल ने मामले को देखने के बाद कुछ कहने की बात कही है जबकि लावारिस वार्ड के इंचार्ज डॉ तरूण पाल ने इसका ठीकरा लावारिस वार्ड के नर्सिंग स्टॉफ के सिर पर फोड़ा है।
बड़ा सवाल यह कि क्या इन लावारिस मरीजों को उचित इलाज नहीं मिलना चाहिए, क्या मेडिकल प्रशासन की इसको लेकर कोई जिम्मेदारी नहीं है। यदि है तो इस तहर इन मरीजों को तड़पता क्यों छोड़ दिया गया है, केवल इसलिए कि इनकी देखभाल करने वाला कोई अपना इनके साथ नहीं है।

