0 1 min 10 mths

मेरठ। होलिका दहन की रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने एक समाचार पत्र संपादक के घर पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने संपादक के घर के बाहर जमकर आतंक मचाते हुए उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें संपादक पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं। शनिवार को इस मुद्दे पर बैठक करते हुए मीडियाकर्मियों ने घटना की कड़ी निंदा की। इसी के साथ अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हनुमानपुरी में रहने वाले विनोद गोस्वामी एक दैनिक समाचार पत्र के संपादक हैं। विनोद गोस्वामी के अनुसार ब्रहस्पतिवार होली का दहन की रात लगभग 11:30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ दबंग अपने परिवार की महिलाओं को लेकर विनोद गोस्वामी के घर पर पहुंचे। लाठी-डंडों से लैस एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने विनोद गोस्वामी के घर पर डंडे बरसाते हुए गालियां देनी शुरू कर दीं। इसी दौरान विनोद गोस्वामी के पुत्र शिवम ने घर से बाहर निकाल कर आरोपियों का विरोध किया तो आरोपी शिवम पर टूट पड़े। आरोपियों ने बेरहमी से शिवम की पिटाई की। जिसमें शिवम को गंभीर चोटे आईं और उनका कंधा टूट गया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मीडियाकर्मियों में आक्रोश फैल गया। शनिवार को इस मुद्दे पर बैठक करते हुए मीडियाकर्मियों ने घटना पर रोष जाहिर किया। इसी के साथ अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-03-14-at-13.44.42_6c3b8d09.jpg