मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर विद्यालय के हॉकी खिलाड़ी खिलाड़ी पुणे में 1 से 7 अक्टूबर तक होने वाली 9वीं 16 वर्षीय नेशनल ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार है।
गुरुवार को हाॅकी कोच जोगेंद्र सिंह की अगुवाई में ट्रायल के आधार पर टीम का चयन किया गया। प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया पिछले साल भी इसी टूर्नामेंट में एसडी सदर की टीम ने हिस्सा लिया था और शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता रही थी। इस बार प्रतियोगिता के लिए चुनी गई टीम के खिलाड़ियों में कार्तिक यादव, राघव प्रजापति, अमन शर्मा, कृष्णा ढींगरा, वंश गिरी, लक्की शर्मा, वंश सिंघल, दीपांशु कुमार, जसवंत सैनी, अवनीश दहिया, अर्पित शर्मा (कप्तान), उदय भारद्वाज, सक्षम शर्मा व वंश तोमर रहे। जबकि टीम मैनेजर के रूप में कौशल चैधरी को रखा गया है। प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने चुनी गई टीम को प्रतियोगिता में जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news