

सोमवार को विजन स्पोर्ट्स अकादमी के उपाध्यक्ष प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्जित विहान ने हॉकी प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर तथा माला पहनाकर व ₹2100 देकर उनका सम्मान किया। हॉकी कोच जोगिंदर सिंह गांव तथा शहर के अनेक खिलाड़ी बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण काफी लंबे समय से लगातार दे रहे हैं तथा समय-समय पर अनेक प्रतियोगिताएं कराकर बच्चों की प्रतिभा को निखार रहे हैं। इसी उपलब्धि का ध्यान रखते हुए तथा सम्मान करते हुए हाकी कोच जोगिंदर सिंह को डॉक्टर अर्जित विहान द्वारा सम्मानित किया गया।