

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला मुख्यालय पर गुरुवार को जिलाध्यक्ष एडवोकेट चरण सिंह, महानगर प्रभारी मौ. नौशाद और महानगर अध्यक्ष मौ. अनस द्वारा फहीम रंगरेज को शहर विधानसभा अध्यक्ष मनोनित किया गया। इस दौरान फहीम रंगरेज ने शहर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी को और मजबूत बनाने की प्रतिज्ञा की। फहीम रंगरेज को शहर विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष पीतांबर प्रजापति, जिला प्रभारी सागर लिसाड़ी, सुरेंद्र कश्यप, जिला महासचिव गोपाल प्रधान, जिला संगठन मंत्री जैनेंद्र कुमार आदि ने बधाई दी।