

सरधना। थाना क्षेत्र के गांव ईकड़ी में गोकशी की घटना सामने आई है। स्थानीय निवासी बिरसेन के खेत में 1 मार्च को कुछ लोगों ने गोकशी की। यह खेत एक शिव मंदिर के नजदीक स्थित है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गोकशी के अवशेषों को दबा दिया। लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने इस मामले की जानकारी सीओ सरधना और एसपी देहात को भी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल के पास ऐसी घटना से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। वे पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांगे करे रहे हैं।