0 5 mths

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और आप के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान कहा कि इस बार हो सकता है कि दिल्ली में भाजपा सभी 70 सीटें हार जाए। मैं कह सकता हूं कि दिल्ली में एक बार फिर बनेगी आप की सरकार, आप का सुशासन भाजपा के कुशासन को हराने का काम करेगा। आप के सभी काम ऐतिहासिक हैं। आप द्वारा लिए गए तमाम फैसले दिल्ली की गरीब और आम जनता को लाभ पहुंचाने के काम कर रहे हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि यदि आप रहेगी तो उन्हें सभी सुविधाएं मिलती रहेंगी। आप की सरकार एक बार फिर दिल्ली में बनने जा रही है।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी में इलू इलू हो रहा है। कांग्रेस को वोट देना मतलब बीजेपी को वोट देना है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली में जहां रहते हैं, कपूरथला हाउस में उनका निवास है। वहां पर रेड की जा रही है। मुझे समझ नहीं आता है कि पैसे तो बीजेपी के नेता बांट रहे हैं वे खुलेआम बांट रहे हैं लेकिन रेड पंजाब के मुख्यमंत्री के यहां पर हो रही है ये कहां का राज है। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली पुलिस को लेकर एक बड़ा आरोप लगाया है।आप का कहना है कि  दिल्ली पुलिस की एक टीम पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के राजधानी स्थित आवास पर छापेमारी करने पहुंची है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर आक्रोश व्यक्त किया और दिल्ली पुलिस पर भाजपा द्वारा कथित कदाचार को नजरअंदाज करते हुए एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को गलत तरीके से निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने पोस्ट में कहा कि दिल्ली पुलिस भगवंत मान के दिल्ली स्थित घर पर छापेमारी करने पहुंची है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news