

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई गई मेरठ में सुभाष नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर जननायक भारत रत्न श्री कर्पूरी ठाकुर जी की 100 वीं जयंती मनाई गई जिला अध्यक्ष सुधीर पंवार ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी का जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार में हुआ था वे भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक तथा दो बार बिहार के मुख्यमंत्री बने उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा जाता है 17 फरवरी 1988 को उनका देहांत हुआ कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुधीर पंवार, प्रदेश महासचिव विधि मंच चौ. कृपाल सिंह, प्रदेश महासचिव सहकारिता वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपा लोधी, महानगर अध्यक्ष राजू रोंदिया, जिला कोषाध्यक्ष पवन वर्मा, दक्षिण अध्यक्ष फौलाद कुरैशी, हरभजन लोधी आदि उपस्थित रहे