

त्रिपाठी क्लब मेरठ के खिलाड़ी हिमांशु और नेहा का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में किया गया है यह टीम उड़ीसा के पुरी में दिनांक 31 मार्च 2025 से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित 57वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे यह दोनों खिलाड़ी कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी श्री अशोक त्रिपाठी के सानिध्य में त्रिपाठी क्लब मेरठ के खेल प्रांगण में अभ्यास करते हैं गत कई वर्षों से त्रिपाठी क्लब ने कई राष्ट्रीय खिलाड़ी मेरठ को दिए हैं त्रिपाठी क्लब के मुख्य कोच श्री अशोक त्रिपाठी जी का यही उद्देश्य है की मेरठ में खो-खो का सर्वांगीण विकास किया जाए और वह अपने इस उद्देश्य में सफल भी हो रहे हैं उनके मार्गदर्शन में मेरठ से राष्ट्रीय तकनीकी निर्णायक भारतीय खो खो संघ द्वारा संचालित सभी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना सहयोग प्रदान करते हैं और हिमांशु मेरठ कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करता है इस अवसर पर मेरठ कॉलेज के स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री वीरेंद्र सिंह जी और श्री अशोक त्रिपाठी जी श्री संजय भारद्वाज जी श्री गौरव चतुर्वेदी जी श्री जयप्रकाश श्री धनपाल जी एवं पंकज बालियान जी ने दोनों खिलाड़ियों के चयनित होने पर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी