0 1 min 1 yr

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में बुधवार रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक असित यादव ने बताया कि रात साढ़े आठ से नौ बजे के बीच असवार गांव के निकट एक पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यादव के अनुसार, मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग दतिया जिले के मांगरोल से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए भिंड जिले के लहार कस्बे जा रहे थे। यादव के मुताबिक, घायलों को सेवढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मांदवी यादव (40), गीता यादव (50) और अनुराधा यादव (17) के रूप में हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news

Friend murdered with a hammer, face badly crushed