0 2 dys

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह अपने राजनीतिक लाभ के लिए डॉ. बी.आर. आंबेडकर के विचारों को अपनाने का नाटक कर रही है और उनकी विरासत का व्यवस्थागत तरीके से अपमान कर रही है।मुख्यमंत्री ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने हर महत्वपूर्ण मौके पर बाबा साहेब को दरकिनार करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, ‘‘1952 और 1954 के उप चुनावों में बाबा साहेब को किसने हराया। स्वतंत्र भारत के प्रथम मंत्रिमंडल में उनके शामिल होने का किसने विरोध किया। यह कांग्रेस ही थी।’’

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘बाबा साहेब के पूरे जीवनकाल में उनका अपमान करने वाली पार्टी अब अपने हाथों में संविधान लेकर लोगों को भ्रमित कर रही है।’’ मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर संविधान की प्रस्तावना में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए इसे संविधान की आत्मा पर हमला करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से शरीर के लिए आत्मा आवश्यक है, उसी तरह संविधान के लिए प्रस्तावना का महत्व है। इस पार्टी द्वारा आपातकाल थोपकर संविधान का गला घोंटा गया।’’ उन्होंने कांग्रेस पर दिल्ली में आंबेडकर का स्मारक बनाने से दशकों तक इनकार करने और उन्हें भारत रत्न नहीं देने का भी आरोप लगाया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘जहां कांग्रेस के परिवारों को 50 एकड़ का स्मारक उपहार में दे दिया गया, दिल्ली में बाबा साहेब के लिए एक इंच भी जमीन नहीं दी गई। यह अटल बिहारी वाजपेयी थे जिन्होंने उस सरकार का समर्थन किया जिसने बाबा साहेब को भारत रत्न दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news