0 1 min 1 mth

मेरठ। दौराला टोल प्लाजा पर गुरूवार को पिकअप में ठूस-ठूस कर भरे पशुओं को अंतर्राष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ के लोगो ने छुड़ाया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मयंक त्यागी को सूचना मिली थी कि एक पिकअप गाड़ी में बड़ी संख्या में पालतू पशुओं को बेरहमी से भरकर कटान के लिए लेकर जाया जा रहा है। इसके बाद मयंक अपने समर्थकों के साथ सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचे और पिकअप को रोककर उसमें भूसें की तरह बेरहमी से भरे नौ पशुओं को लेकर चालक से आपत्ति जताई। पशुओं को इतनी बेरहमी से भरा गया था कि उनकी गर्दन रस्सी से बांधकर उसे उंचा कर लटकाया गया था जिस वजह से पशुओं को खासी परेशानी हो रही थी। वहीं, गाड़ी में पशुओं के लिए न तो पानी की व्यवस्था थी और नहीं चारा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दौराला पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया था जबकि इनका एक साथ्ी मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news