मेरठ। लाला लाजपतरॉय मेडिकल में महिला मरीज के साथ हैवानियत की सभी हदें पार करने का मामला सामनें आया है। आरोप है कि लावारिस वार्ड के नर्सिंग स्टॉफ ने लावारिस गूंगी महिला मरीज के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसे जमीन पर लिटाकर पीटा। सूत्रें से मिली जानकारी के अनुसार दो महिला नर्सिंग स्टॉफ व एक पुरूष वार्ड ब्वॉय ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है जो वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया।
मंगलवार को मेडिकल की चौथी मंजिल पर स्थित लावारिस वार्ड में गूंूगी नाम की महिला मरीज के साथ ड्यूटी नर्सिंग स्टॉफ रेनू व रीना नाम की आया और आसिफ नाम के वार्ड ब्वॉय ने बुरी तरह मारपीट की। बताया जा रहा है महिला मरीज से मारपीट के दौरान उसके मुंह में डंडा तक घुसाया गया जिससे उसकी चींखों की आवाज वार्ड से बाहर न जा सके। लेकिन पूरी घटना लावारिस वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई जिसका समय सुबह दस से साढ़े दस बताया जा रहा है। प्रकरण को लेकर लावारिस वार्ड के इंचार्ज डॉ तरूणपाल से जानकारी की गई तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रकरण गंभीर है, घटना में शामिल तीनों नर्सिंग स्टॉफ की सेवाएं समाप्त की जा रही है। महिला मरीज के साथ इस तरह की हैवानियत किसी भी रूम में स्वीकार्य नहीं है। जबकि कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आरसी गुप्ता ने भी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है।

——————————————————————————————————————–
आरोपः द सैनिक सहकारी आवास समिति कार्यालय से दस्तावेज हो रहे गायब
मेरठ। डिफेंस कॉलोनी स्थित द सैनिक सहकारी आवास समिति कार्यालय से दस्तावेज गायब हो रहें है, यह आरोप स्थानीय निवासी और करोड़ो रूपये के घोटाले के खुलासे के सूत्रदार रहे राजेश त्यागी ने लगाया है। राजेश त्यागी का आरोप है समिति के कुछ पदाधिकारियों को कोर्ट ने साढ़े पांच करोड़ की रिकवरी रकम चुकाने का आदेश दिया है। जिसके बाद अब आरोपी इस घोटाले और रिकवरी से जुड़े दस्तावेजों को कार्यालय से गायब कर रहें है। आरोप है कि सभी दोषियों के समिति के कार्यालय में प्रवेश पर भी पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया है बावजूद इसके चारो आरोपी लगातार कार्यालय आ रहें है और कोर्ट के आदेशों की भी अनदेखी कर रहें है।