0 4 mths
  • 7 से 9 अक्टूबर के बीच आईआईएमटी विवि में होगा किसान मेले का आयोजन
  • किसानों व पशु पलकों को उन्नत तकनीकियों से कराया जाएगा अवगत
    मेरठ। किसानों की आय बढ़ाने के लिए आईआईएमटी विश्वविद्यालय में पहली बार अखिल भारतीय किसान मेले का आयोजन होने जा रहा है।
    तीन दिन चलने वाले किसान मेले में इफको व इफको टोकियो जनरल एश्योरेंस कंपनी के वित्तीय सहयोग से किसानों को कृषि और पशुपालन से संबंधित उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। आईआईएमटी के कृषि विज्ञान महाविद्यालय के डीन डॉ राजबीर सिंह ने अखिल भारतीय किसान मेले की जानकारी देते हुए बताया कि मेले में अखिल भारतीय व उत्तर प्रदेश स्तरीय पशु प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उप्र व उत्तराखंड के पशुपालक बेहतर नस्ल के पशुओं के साथ हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही उन्नत किस्म के बीज, खाद, दवाइयों, पशु आहार, कृषि उपकरणों व मशीनरी आदि की कंपनियां स्टाल लगाकर नई तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। तीन दिवसीय किसान मेले मे हरियाणा से पूरे देश का चैंपियन मुर्रा नस्ल का सांड जिसकी कीमत लगभग 8 करोड़ बताई गई है भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। पशु मेले में अच्छे पशुपालन के लिए राष्ट्रपति द्वारा पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित किसान नरेंद्र सिंह भी अपने मुर्रा नस्ल के सांड तथा भैंसों के साथ पशु मेले में हिस्सा लेंगे। विभिन्न अवार्डों से सम्मानित कृष्णा पिकल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्णा यादव भी मेले में अपने सभी उत्पादों के साथ मेले में प्रतिभाग करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news