मेरठ। द प्रेस क्लब द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में पत्रकार संगठनों के लगातार मिल रहे समर्थन से द प्रेस क्लब अब और भी ज्यादा मजबूत हो रहा है। रविवार को ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (आईमा ) के अध्यक्ष महेश शर्मा ने 150 सदस्यता आवेदन पत्र द प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवि शर्मा को सौंपे। इसी क्रम में ऑल इंडिया मीडिया क्लब के अध्यक्ष ओमपाल ठाकुर ने भी अपनी संस्था से जुड़े 35 पत्रकारों के सदस्यता आवेदन फॉर्म रवि शर्मा को दिए। द प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही हमारी ताकत है। ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा हमारे लगभग 200 साथियों ने द प्रेस क्लब से जुड़कर यह साबित किया है कि मेरठ के पत्रकार अब किसी भी साजिश के खिलाफ एकजुट रहेंगे। द प्रेस क्लब के संयोजक दिनेश चन्द्रा ने कहा कि क्लब द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि 21 सितम्बर 2025 घोषित की गई थी, इस दौरान लगभग 1000 से ज्यादा पत्रकारों ने क्लब की सदस्यता लेने आवेदन फॉर्म लिए थे जबकि अभी 600 फार्म ही वापिस आए है। इसलिए कार्यकारिणी की बैठक होने तक अभी कुछ दिन प्रेस क्लब में सदस्यता आवेदन फार्म जमा किए जा सकेंगे। इस मौके पर संरक्षक विनोद गोस्वामी, कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल, महामंत्री हेमंत शर्मा, चरण सिंह स्वामी, मनमोहन भल्ला, दीपक शर्मा, ऑल इंडिया मीडिया क्लब के अध्यक्ष ओमपाल सिंह ठाकुर, अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल पुरोहित, विजय वर्मा, मंत्री शाहीन परवीन खान, राजेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, संदीप चैधरी व रशीद अहमद समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news