0 10 mths

विदेशी महिला पर्यटक से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लिथुआनिया की रहने वाली महिला आगरा किला देखने गई थी। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बुधवार को हुई, जब महिला ऐतिहासिक स्मारक का भ्रमण कर रही थी इस दौरान एक अन्य पर्यटक ने कथित तौर पर उसे अनुचित तरीके से छुआ। घटना के बाद पर्यटन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। सहायक पुलिस आयुक्त (ताज सुरक्षा) सैयद अरीब अहमद ने कहा, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा और पूछताछ करने के बाद, हमने आरोपी मिजान को गिरफ्तार कर लिया, जो हरियाणा के मेवात का पर्यटक है। वह भी किला देखने आया था। अहमद ने कहा कि मिजान को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-03-14-at-13.44.42_6c3b8d09.jpg