श्रीलंका से रिहा किये गये भारत के 27 मछुआरे तमिलनाडु पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका की नौसेना ने समुद्री सीमा रेखा को पार करने के आरोप में इन मछुआरों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि इन मछुआरों को हवाई मार्ग से बुधवार को भारत पहुंचाया गया।श्रीलंका के कोलंबो में स्थित भारतीय उच्चायोग ने मछुआरों की स्वदेश वापसी में मदद की। तमिलनाडु की सरकार ने मछुआरों की घर वापसी के लिए वाहनों की व्यवस्था की थी। मछुआरे दिसंबर में रामेश्वरम से रवाना हुए थे, लेकिन समुद्री सीमा पार करने के आरोप में श्रीलंकाई अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news