0 1 min 4 mths

मेरठ। भाजपा शासन मे वैसे तो सब ठीक है लेकिन सवाल तब उठता है जब मौजूदा सरकार के नुमाइंदे ही खुद को ठगा सा महसूस करने लगे। मामूली सी घटना के लिए भी जब पुलिस जन प्रतिनिधियों की बात नहीं सुनती तो सवाल उठता है।
बुधवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र मे आने वाले सूरजकुंड पार्क पर लगाए जाने वाले खाने-पीने के ठेलों को लेकर विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार संप्रदाय विशेष के युवक ने सूरज कंुड पर खानेद्य-पीने का ठेला लगाया था जिसका पास में ही ठेली लगाने वाले एक दूसरे युवक ने विरोध कर दिया। मौके पर हंगामा होने के बाद स्थानीय पार्षद ने भी मामला सुलझाने का प्रयास किया लेकिन थाना सिविल लाइन पुलिस पार्षद को ही पकड़कर थाने ले आई। सूचना मिलने के बाद मेयर हरिकांत अहलूवालिया और कैट विधायक अमित अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ सिविल लाइन थाने जा पहुंचे लेकिन पुलिस ने दोनो जन प्रतिनिधियिो को कोई तबज्जो नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news