0 1 min 3 mths

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने रविवार को महाराष्ट्र के ठाणे से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी बांग्लादेशी नागरिक है और अपनी पहचान बदलकर मुंबई में रह रहा था।डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेदम ने आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कहा, ’16 जनवरी को सुबह 2 बजे अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर पर हमला हुआ। एफआईआर दर्ज की गई है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है, उसकी उम्र 30 साल है। वह लूटपाट के इरादे से घर में घुसा था। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।’

वरिष्ठ अधिकारी ने आगे कहा, ‘प्रथम दृष्टया आरोपी बांग्लादेशी है और अवैध रूप से भारत में घुसने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया था। वह अपने वर्तमान नाम के रूप में विजय दास का उपयोग कर रहा था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। वह कुछ दिनों तक मुंबई में रहा और फिर मुंबई के आसपास के इलाकों में रहा। आरोपी एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news