0 3 mths

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स पांच जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पहुंची थी। इस यात्रा को शुरू करने के दौरान सुनीता विलियम्स ने ये बिलकुल नहीं सोचा था कि आठ दिन का ये उनका मिशन नौ महीनों में बदल जाएगा।अमेरिका के समय के मुताबिक 18 मार्च की देश शाम को सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर सकुशल धरती पर लौट चुके है। उन्होंने आईएसएस पर कुल 286 दिन बिताए है। इस पूरे ऑपरेशन में सुनीता विलियम्स ने कई रिकॉर्ड भी ध्वस्त किए है। उन्होंने कई नई उपलब्धियां भी अपने नाम कर ली है। जानते हैं विस्तार से सुनीता विलियम्स ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर कई उपलब्धियां हासिल की है। 

सबसे अधिक दिन तक रहीं अंतरिक्ष में

ये पहला मौका नहीं था जब सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में गई थी। वो कुल तीन बार अंतरिक्ष मिशन पर जा चुकी है। सुनीता विलियम्स सबसे पहले वर्ष 2006, फिर 2013 और अब 2024 में अंतरिक्ष में गई थी। उन्होंने कुल 608 घंटे स्पेस स्टेशन में बिताए थे। नासा द्वारा किसी अंतरिक्ष यात्री द्वारा ये दूसरा सबसे अधिक समय है जो अंतरिक्ष में किसी यात्री ने बिताया है। सुनीता विलियम्स के अलावा अमेरिकी अंतरिक्षयात्री पेगी व्हिटमोर अंतरिक्ष में 675 दिन बीता चुके है। हालांकि अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय तक रहने का रिकॉर्ड रूसी कॉस्मोनॉट ओलेग कोनोनेंको के पास है जो अंतरिक्ष में 1000 दिन यानी 33 महीने रहकर आए है। 

एक ट्रीप में सर्वाधिक दिन

स्पेस स्टेशन में रहकर 59 वर्षीय सुनीता विलियम्स ने इस बार एक और रिकॉर्ड कायम किया है। सुनीता विलियम्स का ये सबसे लंबा अंतरिक्ष प्रवास था। एक बार में वो 286 दिन तक अंतरिक्ष में रहकर नासा की रिकॉर्ड बुक में नाम लिखवा चुकी है। सुनीता सबसे अधिक दिन अंतरिक्ष में बिताने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की सूची में छठे नंबर पर है। इस दौरे पर उन्होंने अंतरिक्ष यात्री एंड्रयू मॉर्गन के 272 दिन का रिकॉर्ड तोड़ा है

महिला अंतरिक्ष यात्री जिसने किया सबसे लंबे समय तक स्पेसवॉक

सुनीता विलियम्स ने स्पेस में रहकर स्पेस वॉक भी किया है, जो पूरे 62 घंटे 9 मिनट का रहा। ये अपने आप में रिकॉर्ड है क्योंकि अब तक अंतरिक्ष में किसी महीला ने इतने अधिक समय तक स्पेस वॉक नहीं किया था। जानकारी के मुताबिक सुनीता विलियम्स ने इस मिशन के दौरान 16 और 30 जनवरी को दो बार महत्वपूर्ण स्पेस वॉक किए थे। इनमें से एक स्पेस वॉक का समय 5 घंटे 26 मिनट और दूसरा 6 घंटे का था। इस मिशन के दौरान आईएसएस कमांडर भी सुनीता को ही बनाया गया था, जो अंतरिक्ष यात्री के लिए बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। नासा की मानें तो इस प्रवास के दौरान सुनीता विलियम्स और उनकी टीम ने मिलकर कुल 150 से अधिक प्रयोग किए हैं जिसके लिए 900 घंटे का समय लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news