0 1 min 4 mths

यूपी में भाजपा ने रविवार को जिलाध्यक्षों-महानगर अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं। मेरठ में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी को बनाया गया है। कई नेताओं की मजबूत दावेदारी के चलते जिलाध्यक्ष के नाम पर पेच फंसने के बाद नाम होल्ड कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा बाद में कभी भी की जा सकती है। पहले आमतौर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय या दिल्ली हाईकमान से अध्यक्षों की घोषणा होती थी, लेकिन इस बार भाजपा ने नया प्रयोग करते हुए रविवार को सभी जिलों में प्रभारी मंत्रियों के व्हाट्सएप पर संबंधित जिलाध्यक्षों के नाम भेजे गए। इसके बाद बैठक में सार्वजनिक घोषणा की गई। बता दें कि वैश्य समाज से आने वाले विवेक रस्तोगी लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए है और वर्तमान में भाजपा महानगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष थे। महानगर में भाजपा वैश्य समाज से ही महानगर अध्यक्ष बनाने के पक्ष में थी, ऐसे में विवेक रस्तोगी ही सबसे ज्यादा मजबूत दावेदार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news