0 1 min 5 mths

मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी काॅलेज के मनोविज्ञान विभाग में ग्राफोलॉजी-स्ट्रोक्स टू सोल यानी अपनी लिखावट में छिपे रहस्यों की खोज विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने अपनी लिखावट में छिपे रहस्य को जाना।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनीता राठी व मुख्य वक्ता आशीष आनंद शर्मा (सोल ऐरा प्राइवेट लिमिटेड) ने छात्राओं को ग्राफोलॉजी यानी उनकी लिखावट के आधार पर व्यक्ति की सोच, भावनाएं, आदतें और व्यक्तित्व की पहचान कैसे की जाए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लिखावट व्यक्ति के मन और स्वभाव की खिड़की मानी जाती है, लिखावट का आकार, दबाव, झुकाव, शब्दों के बीच की दूरी, लिखने की रफ्तार और हस्ताक्षर करने के तरीके के आधार पर किसी के भी व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को जाना जा सकता है। विभाग प्रभारी डॉ. वंदना शर्मा ने छात्राओं व शिक्षिकाओं को ग्राफोलॉजी के महत्व के बारे में बताते हुए इस क्षेत्र में इंटर्नशिप के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने मुख्य वक्ता आशीष आनंद से ग्राफोलॉजी से जुड़े प्रश्न पूछे जिनके जवाब दिए गए। डॉ. विनेता द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम का संचालन विदुषी वशिष्ठ द्वारा किया गया। इस दौरान डॉ. ममता, डॉ. मीनू शर्मा, मोनिका शर्मा, सायमा व पंखुरी आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news