0 1 min 3 mths

मेरठ। दिल्ली के एतिहासिक लालकिला के सामने सोमवार शाम दिल दहलाने वाली घटना घटी। शाम करीब 6ः52 पर लाल किले से सटी लाजपत राॅय मार्केट के सामने दिल्ली मेट्रो के गेट नंबर एक पर एक कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद आसपास खड़ी छह अन्य कारों में भी आग लग गई। जिस कार में धमाका हुआ वह आई-20 कार बताई जा रही है जिसके मालिक को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

धमाके से एक दिन पहले ही दिल्ली और जम्मू-काश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद स्थित एक रिहायशी मकान पर दबिश देकर तीन डाॅक्टरों को पकड़ा था इसके साथ ही उनके घर से करीब तीन हजार किलोग्राम विस्फोटक कैमिकल भी बरामद हुआ था। संभवतः यह एक आतंकि घटना है और इसके पीछे पाक प्रायोजित आतंकबाद को जिम्मेदार माना जा रहा है। अपोजीशन जिन वीडियो को प्रसारित कर रहा है उनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news