0 1 min 4 mths

मेरठ। छावनी स्थित बाजारों में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर कैंट बोर्ड का अभियान तीसरे दिन भी जा रहा। विभाग की टीम ने लाव-लश्कर के साथ अतिक्रमण पर चाबुक चलाया।
छावनी परिषद् के मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन के आदेश पर राजस्व अधीक्षक राजेश जाॅन ने छावनी परिषद के अभियांत्रिक अनुभाग, सफाई अनुभाग व राजस्व अनुभाग के कर्मचारियों व लालकुर्ती एवं सदर थाने की पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया। तीसरे दिन कैंट बोर्ड की टीम ने शास्त्री की मूर्ति से पैंठ बाजार होते हुए लालकुर्ती के गांधी ज्वैलर्स से फल व सब्जी मण्डी तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान कुछ व्यापारियों का सामान भी जब्त किया गया। यह अभियान पिछले तीन दिन से लगातार चलता आ रहा है। बोर्ड के अधिकारियों ने व्यापारियों को यह सलाह दी कि वह अपना सामान अपनी दुकानों के अन्दर रखे, जिससे आम जनता को आने जाने में सुविधा मिल सकें। इसके साथ ही व्यापारियों को हिदायत दी गई कि अपना व्यापार सुविधापूर्वक करें जिससे आम जनता को भी सुविधा मिल सकें। छावनी परिषद् का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news