0 1 min 1 mth

मेरठ। हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा विधायक बने दिनेश खटीक ने अपनी कर्मभूमि को श्रापित कहकर विपक्ष को बैठे-बिठाए मुद्दा दे दिया। एक कार्यक्रम में विधायक दिनेश खटीक ने हस्तिनापुर को श्रापित भूमि कहा जिसके बाद पूरे हस्तिनापुर में उनका विरोध हो रहा है। पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने दिनेश खटीक के बयान को भाजपा के पतन की शुरूआत बताया है।
शुक्रवार को योगेश वर्मा ने हस्तिनापुर में पत्रकारवार्ता के दौरान दिनेश खटीक पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा जिस पावन भूमि के दम पर उन्होंने अपना साम्राज्य खड़ा किया अब उसे श्रापित कहकर वह यहां से भागना चाहते है। योगेश वर्मा ने दिनेश खटीक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने यहां तमाम तरह के घोटाले किए है। जमीनों पर बिल्डरों को कब्जा कराया है। अब आने वाले 2027 विधानसभा चुनावों में यहां की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा मंत्री दिनेश खटीक ने यहां की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। साथ ही भाजपा की नियत पर भी सवाल उठाए। योगेश वर्मा ने दिनेश खटीक के बयान के बाद इसे उनकी उल्टी गिनती बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news