0 1 min 10 mths
  • झारखंड जमशेदपुर में 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगी प्रतियोगिता
    मेरठ। ऑल इंडिया पुलिस भारत सेंट्रल बोर्ड की टीम में मेरठ के हाॅकी खिलाड़ी साकिब मेवाती का चयन हुआ है। साकिब अब ओलंपिक पदक विजेताओं खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे। वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता की टीम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एकमात्र खिलाड़ी है साकिब मेवाती।
    सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के पूर्व छात्र व हाॅकी खिलाड़ी साकिब मेवाती पुत्र शरीफ मेवाती निवासी मकबरा डिग्गी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एसडी सदर स्कूल के प्रांगण में प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, हॉकी कोच जोगिंदर सिंह समेत स्कूल के युवा हॉकी खिलाड़ियों व छात्रों ने साकिब को फूल माला पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। पूर्व हॉकी खिलाड़ी साकिब ने बताया वह कभी इस विद्यालय की कक्षा 6 का छात्र था, कोच जोगिंदर ने उन्हें हॉकी खेलने के लिए प्रेरित किया और उन्हीं के संरक्षण में जनपद, मंडल, स्टेट समेत अनेक नेशनल हॉकी प्रतियोगिताओं में खुद को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल कर इस मुकाम पर पहुंचे हैं। कोच जोगिंदर सिंह के दिशा-निर्देश पर चलकर ही अपने लक्ष्य में कामयाबी पाई है। प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने कहा साकिब होनहार खिलाड़ी है, वह एक दिन जरूर भारतीय हाॅकी टीम का हिस्सा बनेगा। इस दौरान प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, राजेंद्र पिथोरिया, वीर सिंह समेत स्कूल के स्टाफ ने खिलाड़ी को आशीर्वाद देकर उसके उजाल भविष्य की कामना की। साकिब शुक्रवार दोपहर 3 बजे दिल्ली से झारखंड के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *