मेरठ। शनिवार को लिंक मार्ग जन आंदोलन समिति की बैठक ज्वाला नगर मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में बीते 2 सितंबर को हुई प्रेस वार्ता पर चर्चा की गई जिसमें लिंक रोड का रास्ता खोलने के साथ आशीर्वाद अस्पताल के अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा अस्पताल की जगह से ना रास्ता खुला है और ना ही अवैध निर्माण पर कोई कार्रवाई हुई है। स्थानीय लोगो का आरोप है कि मेरठ प्रशासन शासन की इस महत्वपूर्ण योजना को विफल करने का प्रयास कर रहा है। बैठक में क्षेत्र की सभी कॉलोनियों के प्रतिनिधि व समिति के पदाधिकारियों ने सामूहिक निर्णय लिया कि आगामी 30 सितंबर को क्षेत्र की जनता विशाल आंदोलन करने के साथ सड़कों पर निकलेगी। जिसकी तैयारी के लिए प्रतिदिन कॉलोनीयों की बैठकें व संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। इस क्रम में कल दशमेश नगर, कमला नगर एवं आनंदा कॉलोनी मे बैठक व संपर्क करना तय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news