

श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति एवं राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता डॉ. राजीव त्यागी ने गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री, विख्यात पर्यावरणविद एवं अनाश्रित जीव जंतुओं के लिए काम करने वाली विश्व की नामचीन संस्था “पीपल फॉर एनिमल” की अध्यक्षा मेनका गांधी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर भेंट की। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सुधीर गिरी के प्रभावी दिशा-निर्देशन में जीव-जंतुओं के कल्याण के लिए एवं अनाश्रित पशुओं की देखरेख, सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय बेजुबान निराश्रित जीवों के लिए अपने विश्वविद्यालय में एक “सेल” की स्थापना करने जा रहा है। जिसमें सड़क पर घूमने वाले जीवों जैसे गाय, भैस, सांड, निराश्रित कुत्तों आदि के लिए आश्रय एवं भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इसी क्रम में मेनका गांधी ने कहा कि वेंकटेश्वरा अपने शैक्षणिक, सामाजिक कार्यों के साथ-साथ निराश्रित जीव-जंतुओं के लिए एक अच्छी पहल शुरुआत करने जा रहा है। इसके लिए ष्पीपल फश्वर एनिमलष्संस्था उनका आभार व्यक्त करती है। वेंकटेश्वरा समूह के अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरि ने कहा कि मेनका गांधी बेजुबान जीवों के लिए ऐसा पुनीत कार्य कर रही है, जिसका इस देश में दूसरा को देखने को नहीं मिलता। इस अवसर पर कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे, कुलसचिव पीयूष पांडे, एनिमल लवर संस्था के रोहन त्यागी, कशिश त्यागी, डीन एकेडमिक्स डॉ. राजेश सिंह, मेरठ परिसर से डॉ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहें।