0 1 min 11 mths

मेरठ के जाग्रति विहार एक्सटेंशन में 25 से 29 मार्च तक बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हनुमंत कथा के कार्यक्रम से पहले सीसीएसयू छात्र नेता विनीत चपराना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कार्यक्रम के आस-पास की मीट की दुकानें बंद करने की मांग की है। विनीत चपराना ने पत्र में अवगत कराया कि कया में दूर-दराज के जिलों से लाखों श्रद्वालुओं आएंगे। कार्यक्रम स्थल के आस-पास के रूट पर स्थित मीट की दुकानों दुकानों से आने-जाने वाले हिंदू श्रद्धालुओं को असुविधा होगी, क्योंकि इसकी दुर्गध से श्रद्वालु असहज महसूस करते है। उन्होंने सीएम योगी से जागृति विहार रिंग रोड एक्सटेंशन के आस-पास की सभी मीट की दुकानें पूर्ण रूप से बंद करने का आदेश देने का आग्रह किया है। वहीं, लोगों ने विनीत चपराणा के इस कदम को सराहनीय बताते हुए उनकी प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *