

सेवा भारती मेरठ महानगर के एक नये शिक्षा एवं संस्कार केन्द्र का उद्घाटन बी ब्लॉक गंगा नगर स्थित नागेश्वर मंदिर में किया गया। उद्घाटन समारोह में माननीय नगर संघ चालक सुरेश पाल एवं , सह प्रान्त सेवा प्रमुख अशोक की गरिमा मयी उपस्थिति रही। माननीय सह-प्रान्त सेवा प्रमुख अशोक ने दीप प्रज्वलन किया, माननीय नगर-संघचालक सुरेश पाल ने नारियल फोड़कर शिक्षा केन्द्र का उद्घाटन किया। उद्बोधन सेवा भारती मेरठ महानगर पूर्व एवं पश्चिम अध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने किया।
सेवा भारती महानगर अध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने अपने सन्देश में बताया कि सेवा भारती वर्षों से उपेक्षित , शोषित, और अपने समाज के पीड़ित बंधुओं के अभाव ग्रस्त परिवारों के बालक बालिकाओं को शिक्षित और सुसंस्कारित कर, उनमें स्वाभिमान का भाव जगाने के लिए कृतसंकल्प है। मेरठ महानगर में सेवा भारती के शिक्षा, चिकित्सा, स्वावलंबन और सामाजिक आयाम के 70 सेवा केन्द्र कार्यरत है। शताब्दी वर्ष में महानगर की सभी सेवा बस्तियों में सेवा केन्द्र खोलने का लक्ष्य है। कार्य क्रम में माननीय सह सेवा प्रमुख अशोक ने समाज के निर्बल वर्ग के बालक बालिकाओं को शिक्षित करना और बहनों को स्वावलंबी बनाने का अभियान और उत्साह से करने की आवश्यकता पर बल दिया। नगर संघ चालक माननीय सुरेश पाल ने समापन भाषण दिया। उद्घाटन समारोह में माननीय सह विभाग संघचालक विनोद भारती और विभाग प्रचार प्रमुख अरुण जिन्दल की गरिमा मयी उपस्थिति रही। सेवा भारती मेरठ महानगर पश्चिम के संरक्षक अतिवीर जैन, संस्कार भारती मेरठ महानगर के विभाग संयोजक शीलवर्धन तथा समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ायी। इस उद्घाटन समारोह को सफल बनाने में इस शिक्षा केन्द्र के प्रभारी सुरेन्द्र नाथ तिवारी और शिक्षिका बहन मनीषा का योगदान महत्वपूर्ण रहा।