

योगी सरकार के 8 साल कुशासन को लेकर कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हरेन्द्र अग्रवाल द्वारा प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया गया। इस दौरान हरेन्द्र अग्रवाल ने भाजपा ने हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में युवाओं का भविष्य अंधकारमय रहा है। इस सरकार में किसान और मजदूर बदहाल है तथा प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त की जगह भ्रष्टाचार युक्त बन गया है। आगे कहा कि प्रदेश में आपसी सद्भाव बिगाड़कर नफरत का महौल बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की जगह अपराध प्रदेश बना हुआ है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, कपिल पाल, दीपक भाटी चोटीवाला, लव कश्यप, मुदस्सिर जमा खान, अरुण कौशिक, दीपक मिश्रा, दीपक शर्मा, अजय शर्मा, शबी खान आदि मौजूद रहे।