0 1 min 4 mths

हिंदू पंचांग के हिसाब से हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के जीवन में परेशानी चल रही है, तो मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की विधिवत रूप से भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। इससे व्यक्ति की सारी परेशानी खत्म हो जाएगी और व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है। अगर आप भी अपनी कोई मनोकामना पूरी करना चाहते हैं, तो आपको मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

मासिक शिवरात्रि पर आप शिव नमस्काराथा मंत्र का जाप कर सकते हैं। इन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के सुख-सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको शिव नमस्काराथा मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं और इस मंत्र के जाप करने के महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं।

मासिक शिवरात्रि पर करें शिवा नमस्काराथा मंत्र का जाप

मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। फिर भगवान शिव के विशेष मंत्रों का जाप करें और शिव नमस्काराथा मंत्र का जाप करें।

ॐ नमः शिवाय

ॐ नमः शिवाय

ॐ नमो हिरण्यबाहवे हिरण्यवर्णाय हिरण्यरूपाय,

हिरण्यपतए अंबिका पतए उमापतए पशूपतए नमो नमः

ॐ नमो हिरण्यबाहवे हिरण्यवर्णाय हिरण्यरूपाय,

हिरण्यपतए अंबिका पतए उमापतए पशूपतए नमो नमः

ॐ नमो हिरण्यबाहवे हिरण्यवर्णाय हिरण्यरूपाय,

हिरण्यपतए अंबिका पतए उमापतए पशूपतए नमो नमः

ईशान सर्वविद्यानाम् ईश्वर सर्व भूतानाम्,

ब्रह्मादीपते ब्रह्मनोदिपते ब्रह्मा शिवोमें अस्तु सदा शिवोम्

ईशान सर्वविद्यानाम् ईश्वर सर्व भूतानाम्,

ब्रह्मादीपते ब्रह्मनोदिपते ब्रह्मा शिवोमें अस्तु सदा शिवोम्

ईशान सर्वविद्यानाम् ईश्वर सर्व भूतानाम्,

ब्रह्मादीपते ब्रह्मनोदिपते ब्रह्मा शिवोमें अस्तु सदा शिवोम्

तत्पुरुषाय विद्महे वागविशुद्धाय धिमहे तन्नो शिव प्रचोदयात्,

महादेवाय विद्महे रुद्रमूर्तये धिमहे तन्नों शिव प्रचोदयात्,

तन्नों शिवम् प्रचोदयात्

नमस्ते अस्तु भगवन विश्वेश्वराय महादेवाय त्र्यंबकाय त्रिपुरान्तकाय,

त्रिकाग्नी कालाय कालाग्नी रुद्राय नीलकंठाय मृत्युंजयाय,

सर्वेश्वराय सदाशिवाय श्रीमन महादेवाय नमः

श्रीमन महादेवाय नमः

श्रीमन महादेवाय नमः

ॐ शांति शांति शांति

शिवा नमस्काराथा मंत्र का जाप करने का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, ऐसा कहा जाता है कि शिवा नमस्काराथा मंत्र का जाप करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में चलने वाली समस्याओं का अंत हो सकता है। शिवा नमस्काराथा मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के पाप धुल जाते हैं और मृत्यु के बाद उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है और पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news