0 1 min 5 mths
  • आगामी पंचायत चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति
    मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल ने पंचायत चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। जिसमें पंचायत चुनावों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक जनपद में 5 जिम्मेदार लोगों की कमेटी का गठन किया जाएगा, वहीं कमेटी जिले में प्रत्याशियों का चयन करेगी और जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची बनाकर पंचायत चुनाव संचालक समिति को प्रेषित करने का कार्य करेगी।
    बैठक को सम्बोधित करते हुए पंचायत चुनाव संचालक समिति के प्रदेश संयोजक डॉ. कुलदीप उज्जवल ने कहा कि पंचायत चुनाव ही विधान सभा चुनाव का आधार होता है। यदि हम पंचायत स्तर पर मजबूत होंगे तो विधानसभा में भी सफलता निश्चित होगी। पंचायत चुनाव में किसान, मजदूर, महिला, युवा व आम जनता का विश्वास जीतकर उनकी आवाज को ताकत देना है। राष्ट्रीय लोकदल गाँवों में बूथ-बूथ तक संगठन को सक्रिय करेगा। उन्होंने कहा पंचायत चुनाव केवल राजनीतिक प्रक्रिया नहीं बल्कि गाँवों की असली ताकत और लोकतंत्र की जड़ है। गाँव का विकास, किसानों की तरक्की, नौजवानों को अवसर और महिलाओं की भागीदारी इन सबकी नींव पंचायत से ही पड़ती है। बैठक को पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल धामा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला पंचायत चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल का परचम बुलंद होगा और प्रत्येक जनपद में जिला पंचायत के सदस्य जीत कर आएंगे।
    प्रदेश अध्यक्ष (सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे ने कहा जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के वफादार और पुराने कार्यकर्ता को तरजीह दी जाए साथ ही सभी वार्डों पर पार्टी द्वारा चुनाव लड़ाने का काम करें। चुनाव संचालन समिति में ऐसे लोगों को रखा जाए जो पार्टी के प्रति वफादार और पूरी तरह से पार्टी के प्रति मेहनत करने वाला होना चाहिए।
    प्रदेश अध्यक्ष (सैनिक प्रकोष्ठ) कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर ने कहा कि प्रत्येक जनपद में राष्ट्रीय लोकदल मजबूती से चुनाव लड़ेगा और जीत दर्ज करने का कार्य करेगा।
    चुनाव संचालन समिति सदस्य विकास कादियान ने कहा कि चुनाव से पहले संगठन मजबूत करें और जल्द ही कमेटी बनाई जाए। सदस्य मौहम्मद जैद ने कहा कि बिजनौर के साथ-साथ सम्पूर्ण प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। समित के सदस्य ठाकुर सन्तोष सिंह और रोहित प्रताप ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पंचायत चुनाव में बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है।
    अंत में राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे योगेंद्र सिंह चैयरमैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चैधरी जयंत सिंह के विचारों और सिद्धांतों को मजबूत करने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। आगामी 10 दिनों में जनपद स्तरीय समितियों के गठन का कार्य लगभग पूरा कर लिया जाएगा। जनपदीय समितियों में ऐसे लोगों का चयन किया जाएगा जो ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ प्रत्याशियों के चयन में अपनी भूमिका अदा करेंगें, जिनके सम्बन्धी पंचायत चुनाव नहीं लड़ रहे होंगें, पार्टी हित को सर्वोपरि रखकर निर्णय लिए जाएंगे।
    बैठक में योगेंद्र चैयरमैन, डॉ कुलदीप उज्ज्वल, इंद्रवीर भाटी, प्रभात तोमर, जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़, संगीता दोहरे, दीपक तोमर, कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर, अमरजीत सिंह बिड्डी, वाजिद अली, विकास कादियान, मौहम्मद जैद, रोहित प्रताप, ठाकुर संतोष सिंह, रामपाल धामा, दिलनवाज खान, सुभाष गुर्जर, संदीप मलिक, वाजिद अली, रामपाल चैधरी, पंकज प्रधान, रविन्द्र प्रधान, शाहजमा खान, जनार्दन भाटी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news