0 1 min 2 mths

मेरठ। आठ दिन पहले राजू नाम के युवक की लाश मोहकमपुर के जंगल में मिली थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुकदम दर्ज किया गया था। गुरूवार को एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने हत्या का खुलासा करते हुए हनी उर्फ विनीत को गिरफ्तार कर जेल भेजने की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार बीते 27 नवंबर को थाना परतापुर पर पप्पू पुत्र मांगेराम निवासी खजूर वाला मौहल्ला मलियाना थाना टीपीनगर ने तहरीर दी थी जिसमें उसके भाई राजू की हत्या कर शव मोहकमपुर सेक्टर एरिया में फेंकने का आरोप लगाया गया था। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की जांच में हनी उर्फ विनीत आनन्द पुत्र अजीत सिंह निवासी पाल गांव बुआडा रोड थाना खतौली मुजफ्फरनगर हाल निवासी शिवपुरम थाना टीपीनगर का नाम सामने आया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी हनी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग की गई ईंट भी बरामद कर ली।
मंगेतर पर कमेंट करना है हत्या की वजहः एसपी सिटी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि आरोपी हनी ने पूछताछ में बताया कि वह अलग-अलग क्षेत्रों में लगने वाली साप्ताहिक पैंठों में सब्जी बेचता हैं। करीब 1 साल पहले बाजार में सब्जी बेचते समय राजू पुत्र मांगे राम ने उसकी मंगेतर पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उसे थप्पड मारे थे। तभी से वह उससे बदला लेने की फिराक में था। बीती 25 नवंबर रात करीब 8ः45 बजे आरोपी ने राजू को फोन किया तो उसे राजू नशे में लगा। हनी ने राजू को फोन कर मेवला फाटक पर बुलाया और यहां दोनो शराब पीते हुए रेलवे लाइन के किनारे फैक्ट्री एरिया फेस 2 मोहकमपुर के जंगल में चले गये। जब हनी ने देखा कि राजू को काफी नशा हो गया है तो हनी ने मौके पर बनी एक दीवार के किनारे से साबुत ईंट निकालकर उससे राजू के सिर व चेहरे के आसपास कई वार किये। इस दौरान मृतक राजू से हाथापाई भी हुई थी। हाथापाई के दौरान राजू ने हनी के हाथ में भी काट लिया था। जब राजू मौके पर गिर गया और बेहोश हो गया तो ईंट को उसके पास डालकर हनी घर वापस आ गया। राजू के पास की-पैड वाला मोबाइल था हनी ने उसका सिम निकालकर तोड़ दिया और जंगल में फेंक दिया था। वहीं, मोबाइल को घर आते समय गंदे नाले के पानी में फेंक दिया।
गुरूवार को पुलिस ने हत्यारोपी हनी को पत्रकारों के सामने पेश किया और घटना का खुलासा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news