0 3 weeks

किठौर स्थित लोकप्रिय अस्पताल में शुक्रवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने रोजेदारों के साथ इफ्तार करके प्रेम, करूणा, मैत्री, सदभाव एवं समन्वय का संदेश दिया। इस दौरान डॉ. अतुल, कृष्ण ने कहा कि रमजान का पवित्र माह इबादत के साथ मन मस्तिष्क को शांति व भाईचारा, प्रेम, सद्‌भावना, सौहार्द तथा सुख समृद्धि का संदेश देता है। रोजा रखने से अनुशासन, धैर्य, संयम और आध्यात्मिक व सकरात्माक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि सुभारती परिवार की हमेशा से मान्यता रही है, कि समाज के सभी धर्म व पंथ को मानने वाले लोगों की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। एक दूसरे के तीज त्यौहार व सुख दुख में शामिल होकर भारतीय संस्कारों को प्रोत्साहित करना चाहिए। लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डॉ. रोहित रविन्द्र ने कहा कि रोजा रखने से शरीर की अंदरूनी बीमारियां दूर होती हैं, इम्यूनिटी बढ़ती है और वजन कम होता है। साथ ही रोजे से मस्तिष्क की गतिविधि भी बढ़ती है। कार्यक्रम में किठौर चेयरमैन सलमान मुनकाद, मुफ्ती सदाम, महबूब, शाहजहांपुर चेयरमैन वसी खान, डॉ. जफरउल्ला खान, पूर्व प्रधान यूसुफ खान, जावेद उल्ला खान, आबिद, इमरान, जावेद जुबैर, शेरू खान, प्रबंधक सुभाष प्रधान, मीडिया प्रभारी अनम शेरवानी आदि ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news