0 1 min 12 mths

सोमवार की रात 12 बजे से मेरठ से सराय काले खां तक जाने वाले कार चालकों को काशी (परतापुर) टोल प्लाजा पर 165 रुपये के बजाय 170 रुपये शुल्क देना होगा। 24 घंटे में दोनों तरफ का शुल्क 250 रुपये के स्थान पर 255 रुपये देना होगा। बस-ट्रक के टोल में 10 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई हैं। अलग-अलग वाहन श्रेणी के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं। काशी टोल प्रभारी भूपेश त्यागी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के आदेश के अनुपालन में सोमवार की रात 12 बजे से इस मार्ग पर टोल की दरें बढ़ेंगी। एनएचएआई ने एक अप्रैल से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क में 5 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। अब यह मंजूरी मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *