मेरठ। गैर सम्प्रदाय के एक युवक की गुंडागर्दी से आजिज आकर एक दर्जनों परिवारों ने अपने घरों पर पलायन के पोस्टर लगा दिए। बताया जा रहा है आरोपी युवक दबंग प्रवृत्ति का है और कई बार उसने यहां रहने वाले परिवारों के साथ गंुडागर्दी की। वहीं, तीन दिन पहले आरोपी ने धारदार हथियार से एक युवक पर जानलेवा हमला तक कर दिया जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परतापुर थाना पुलिस से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बीते मंगलवार को पीड़ित परिवार के साथ आसपड़ोस के लोग अपने घरों पर पलायन के पोस्टर चस्पा कर धरने पर बैठ गए जिसके बाद गुरूवार मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

