• जल्द आईआईएमटी विवि आएंगे सीएम योगी
    मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता व प्रति कुलाधिपति डॉ मयंक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ से हुई शिष्टाचार भेंट के दौरान शिक्षा क्षेत्र में नवीनतम सुधार, युवाओं के कौशल विकास, शोध गतिविधियों समेत राज्य सरकार की नीतियों पर चर्चा हुई। साथ ही उच्च शिक्षा में अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं नई तकनीकों को शिक्षा से जोड़ने की योजनाओं पर भी विचार किया गया। सीएम योगी ने जल्द ही आईआईएमटी विवि आकर छात्रों को संबोधित कर उनका मार्गदर्शन करने का आश्वासन दिया है। वहीं, आईआईएमटी कॉलेज समूह के एमडी डॉ मयंक अग्रवाल ने बताया कि सीएम को संस्थान द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक व सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। सीएम योगी जी को बताया की आईआईएमटी समूह आने वाले समय में नए रिसर्च सेंटर, इनोवेशन हब, तथा स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। जिसका उद्देश्य समाज के हर तबके के छात्रों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना और प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईआईएमटी समूह द्वारा शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में संस्थान छात्रों के कल्याण के लिए और बेहतर कार्य करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news