मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा ऊर्जा भवन में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओ के निदान के लिए जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गई।
मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुल 76 शिकायतें मेरठ, बुलन्दशहर, हापुड, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर व गौतमबुद्ध नगर आदि जनपदों के उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई। इनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। पीवीवीएनएल की सभी 14 जनपदों के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रत्येक मंगलवार को विद्युत उपभोक्ता सेवा शिविर एवं जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है। इस दौरान विभाग के उच्च अधिकारियों से लेकर स्थानीय स्तर के अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करने का प्रयास किया जाता है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही समाधान करा सकते हैं।
इस अवसर पर संजय जैन, एनके मिश्र, अमित रोहिला, आशु कालिया, सगीर अहमद, मुनीश चोपडा, गुरजीत सिंह आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


