0 1 min 2 mths

मेरठ। गरीब परिवारों को सस्ता और सुलभ इलाज कराने का दावा करने वाले जिला अस्पताल में जो हुआ वह किसी गंभीर अपराध की श्रेणी में आने लायक है या नहीं इसका फैसला पाठकों को खुद करना होगा। छह साल की मासूम बच्ची इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंची और उससे सिर्फ एक गलती यह हो गई कि उसने डाक्टर के साथ मौजूद चिकित्साकर्मी को भैया कहकर पुकार लिया। इसके बाद तो मानों कोई पहाड़ टूट गया, चिकित्साकर्मी ने बच्ची के साथ अभद्रता करते हुए डायल 112 पुलिस बुलाने की धमकी दे डाली। मामले को लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चैधरी ने दो घंटे तक अपने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल का घेराव किए रखा।
सोमवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष अनुराग चैधरी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्यारे लाल जिला अस्पताल पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। अनका आरोप था कि भाकियू के सचिव बिट्टू की छह साल की बच्ची के साथ अस्पतालकर्मी ने भैया कहने पर अभद्रता कर दी। जिसके बाद किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। दो घंटे बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका ने गलती मानी। अनुराग चैधरी का आरोप है कि जिला सचिव बिट्टू जंगेठी की छह साल की पुत्री शिवांशी सर दर्द की शिकायत लेकर अपने पिता के साथ जिला अस्पताल पहुंची थी। जहां उसने एक डाक्टर के सहयोगी कर्मचारी को भैया कहकर पुकार दिया जिसपर कर्मचारी भड़क गया और पुलिस बुलाने की धमकी देते हुए डायल 112 बुलाकर उससे इलाज करने की धमकी दी। मायूस होकर जिला सचिव बिट्टू ने घटना की जानकारी जिलाध्यक्ष अनुराग चैधरी को दी जिसके बाद अनुराग चैधरी ने उन्हें वहीं रुकने की कहा सैकड़ों कार्यकर्ताओं को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल के मुख्य चिकत्सा अधीक्षक डॉ योगेश अग्रवाल के कक्ष में पहुंचकर वार्ता की लेकिन आरोपी के कृत्य पर कोई कदम नहीं उठाने पर किसान नाराज हो गए और मौके पर ही जमीन पर धरना देकर बैठ गए। किसानों की मांग थी कि जिला अस्पताल में किसानों व गरीब मजदूर के साथ उचित व्यहवार नहीं होता। इसी बीच बच्ची शिवांशी को चक्कर आ गया जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई, तुरंत डाक्टरों ने बच्ची का इलाज कर किसानों से माफी मांगी और भविश्य में डाक्टरों व यहां के स्टॉफ के व्यवहार मेंे सुधार की बात कही। इस दौरान थाना देहली गेट का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। दो घंटे बाद किसानो व डाक्टरों के बीच समझौता हुआ जिसमें किसानों के साथ भविश्य में कोई भी समस्या होने पर वरिष्ठ डाक्टर बीपी कौशिक को जिम्मेदार माना जाएगा। साथ ही अभद्र व्यवहार करने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई का आष्वासन दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चैधरी, बिट्टू, नीरज, सुनील, सेठी, मोनू टिकरी, आदित्य, विपिन, सुधीर, बबलू गुर्जर, पदम, हरेंद्र, प्रमोद व चिंटू, आदि मौजूद रहे।

——————————————————————————————————————–

बॉक्स भरकर यहां खरीदें अपनी मनपसंद किताबें—–

मेरठ। आनंद विहार नमो भारत स्टेशन किताब प्रेमियों का नया ठिकाना बना है, एनसीआरटीसी ने यहां बुक फेयर का आयोजन किया है जिसमें नमो भारत के यात्री अपनी मनपसंद किताबें खरीद सकते है।
एनसीआरटीसी बुकटेल्स के साथ मिलकर आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर बुक फेयर का आयोजन कर रहा है, जो यात्रियों को अपने रोजाना के सफर में किस्से-कहानियों से जुड़ने और अपनी पसंदीदा किताबें देखने, चुनने और खरीदकर घर ले जाने का मौका दे रहा है। स्टोरीबॉक्स नाम का यह बुक फेयर आगामी 21 दिसंबर तक सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। बुक फेयर की खास बात इसमें बॉक्स-आधारित खरीदारी का विकल्प है। लोग अलग-अलग किताबें खरीदने के बजाय एक बॉक्स भरकर किताबें चुन सकते हैं और इकट्ठा खरीद सकते हैं। इसके लिए दो अलग-अलग बॉक्स साइज के विकल्प उपलब्ध हैं। यात्री अपनी पसंद और बजट के हिसाब से कोई भी बॉक्स चुनकर उसमें जितनी किताबें फिट हो सकें उतनी भर सकते हैं और पूरे बॉक्स की तय कीमत पर एक साथ खरीद सकते हैं। किताबें खरीदने का ये अनोखा तरीका जेब पर बिना बोझ डाले और अलग-अलग तरह की किताबें चुनने और अपनी पसंदीदा किताबें एक ही बार में खरीदने के लिए प्रोत्साहित करता है। बुक फेयर में विभिन्न विशयों की किताबों का कलेक्शन मौजूद है, जिनमें फिक्शन, नॉन-फिक्शन, बच्चों की किताबें और नए व युवा लेखकों की किताबें शामिल हैं। इसके अलावा युवा पाठकों के लिए एक खास सेक्शन है। कई लेखक भी बुक फेयर में मीट एंड ग्रीट सेशन के लिए आ रहे हैं, जिनसे पुस्तक प्रेमी मिल सकते हैं, बात कर सकते हैं और अपनी पसंदीदा किताबों पर हस्ताक्षर करवा सकते हैं। लोगों के लिए इस पूरे अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए एक अलग मर्चेंडाइज जोन भी बनाया गया है। बुक फेयर में पहुंचकर अपनी पसंद की किताबें खरीदना बेहद आसान और सहज है। बताते चलें कि आनंद विहार नमो भारत स्टेशन सबसे बड़े ट्रांजिट हब में से एक है, जो परिवहन के कई साधनों से जुड़ा हुआ है। यह यात्रियों और आगंतुकों के लिए बुक फेयर तक पहुंच को और बेहतर बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news