मेरठ। मेरठ पत्रकारिता जगत के स्तम्भ, वरिष्ठ पत्रकार व प्रधान संपादक दैनिक हिन्दू श्री महावीर प्रसाद शशि जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने पत्रकारिता जगत समेत सामाजिक व राजनीतिक से जुड़े गणमान्य लोग सम्मलित हुए। आईएमए हाल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा का संचालन श्री हनुमान मंदिर पीएल शर्मा रोड के पं. कैलाश दत्त शर्मा द्वारा किया गया।
विदित हो कि पूज्य बाबू जी संस्थापक व समूह संपादक दैनिक हिन्दू महावीर प्रसाद शशि जी का 91 वर्ष की आयु में विगत 23 नवंबर को निधन हो गया था। उनके पुत्र वरिष्ठ पत्रकार मुकेश गोयल सहित अन्य परिजनों द्वारा उनका अंतिम संस्कार गढ़ मुक्तेश्वर ब्रजघाट पर किया गया था। 5 दिसंबर को उनकी याद में शोक सभा व रस्म पगड़ी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पत्रकार व सामाजिक-राजनीतिक गणमान्यों द्वारा व पारिवारिक सदस्यों द्वारा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वक्ताओं ने बताया के स्व शशि जी पत्रकारिता के संत थे, जिन्होंने संपूर्ण जीवन सादगी और निर्भीक पत्रकारिता करते हुए बिताया। मेरठ में सभी पत्रकार उन्हें बाबू जी कहकर बुलाते थे। उन्होंने अपने संस्थान दैनिक हिन्दू में अनगिनत नए पत्रकारों को प्रशिक्षित किया जो आज विभिन्न समाचार समूहों में कार्य कर रहें हैं। स्व. महावीर प्रसाद शशि का जन्म आठ मार्च 1934 में हुआ। युवा अवस्था मे वह हिन्दू महासभा से भी जुड़े और मेरठ के ऐसे व्यक्तित्व रहे जिन्होंने वीर सावरकर के दर्शन किये। पत्रकारिता में रहते हुए ही स्व. महावीर जी गोरक्षा आंदोलन से भी जुड़े रहे। गोवा को पुर्तगालियों से मुक्त कराने के लिए चलाए गए गोवा मुक्ति सत्याग्रह आंदोलन में भी उन्होंने प्रखर रूप से सहभागिता की, लेकिन कभी किसी सरकारी पेंशन के लिए कोई आवेदन नही किया।
सन् 1954 में उनके द्वारा मेरठ से दैनिक हिन्दू अखबार का प्रकाशन प्रारंभ किया गया और विभिन्न अवरोधों के बाद भी इसका प्रकाशन जारी रहा। विनम्र लेकिन सख्त और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जानें वाले स्व महावीर प्रसाद शशि मेरठ की पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ रहे। उन्होंने नई पीढ़ी को सच्ची पत्रकारिता के लिए तैयार करने में महती भूमिका निभाई। श्रद्धांजलि सभा मे पधारे सभी गणमान्यों का उनके पुत्र वरिष्ठ पत्रकार मुकेश गोयल व पौत्र आर्चित गोयल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रतिनिधियों के माध्ययम से शोक संदेश परिजनों को प्राप्त हुए जिनमें आल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फैडरेशन, इंडियन फैडरेशन आॅफ स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, इंडियन फैडरेशन आॅफ प्रिन्ट एंड ब्राडकास्ट मीडिया, प्रिन्ट एंड इलैक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोसियेशन, यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसियेशन से रमेश चन्द्र जैन, यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसियेशन से प्रदीप शर्मा, इंडियन एसोसिएशन आॅफ प्रेस एंड मीडियामैन, अखिल भारत हिन्दू महासभा से पं. अशोक शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अभिषेक अग्रवाल जिला अध्यक्ष, आबूलेन व्यापार संघ केन्द्रीय, ग्रामीण पत्रकार एसोसियेश्न, उपजा प्रेस क्लब, बरेली, कायस्थ चेतना मंच, बरेली मानव सेवा क्लब, बरेली आर्य समाज जवाहर नगर, भागीरथी आर्य कन्या इंटर काॅलिज लालकुर्ती मेरठ, आॅल इंडिया मीडिया एसोसियेशन, पूजा न्यूज एंड फीचर नेटवर्क मुजफ्फरनगर, जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बिजनौर, पीएल शर्मा रोड व्यापारी संघ मेरठ, दि प्रेस क्लब मेरठ, डिस्ट्रिक्ट पे्रस क्लब मुजफ्फरनगर, सोशल मीडिया एसोसियेशन मेरठ, आॅल इंडिया पेपर एसोसिएशन से अखिलेश चन्द्र शुक्ल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसियेशन, अखिल भारतीय साहित्य परिषद पंचकुला इकाई, संवाद साहित्य मंच, विनोद शर्मा अध्यक्ष वर्किंग जर्नलिस्ट आॅफ इंडिया चंडीगढ़ इकाई, सम्पर्क एडवरटाईजिंग, मीडिया हाउस एडवरटाइजिंग, एटूजेड कम्यूनिकेशनस, उत्तर प्रदेश पत्रकार एसोसियेशन बहराइच व भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ आदि शामिल रहे।





