मेरठ। दिवाली के त्यौहार पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली व एनसीआर में पटाखें चलाने पर फिलहाल रोक लगा रखी है, केवल ग्रीन फायर ही चलाने की अनुमति है। लेकिन दीपावाली के दिन जमकर पटाखें चलाए जाते है जिनसे पर्यावरण को खासा नुकसान होता है। वहीं, दिवाली के दिन उन पटाखों की भी चोरी-छिपे बिक्री होती है जो प्रतिबंधित होते है वह भी दो से चार गुना कीमत पर। इस तरह चोरी-छिपे पटाखों की बिक्री करने के लिए अभी से कुछ लोगों ने पटाखों का भंडारन करना भी शुरू कर दिया है। ऐसे ही एक ठिकाने पर छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखें जब्त किये है जिनकी कीमत करीब 10 लाख रूपये बताई जा रही है।
शनिवार को थाना सिविल लाईन पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार किया। पकड़े गए पटाखों की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। बताते चले कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह व क्षेत्राधिकारी सिविल लाईन के नेतृत्व में दीवाली से पहले अवैध रूप से पटाखों की बिक्री एवं भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी को लेकर चलाए जा रहे अभियान में थाना सिविल लाईन पुलिस एवं स्वाट टीम ने मिलकर किला रोड स्थित न्यू बसंत विहार काॅलोनी थाना सिविल लाईन में दबिश दी। जहां से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अवैध रूप से विस्फोटक रखे गए पदार्थ व पटाखे बरामद किए गए। पकड़े गए अभियुक्तगण के नाम प्रमोद बंसल उर्फ जावर उम्र 38 वर्ष पुहत्र राधे किशन बंसल निवासी 38 न्यू बसंत विहार किला रोड थाना सिविल लाईन व भीमसैन पुत्र घसीटा सिंह निवासी काशीपुर जनपद उधमसिंह नगर (उत्तराखण्ड) है। बताया जा रहा है प्रमोद बंसल उर्फ जावर के खिलाफ पूर्व में भी थाना सिविल लाईन पर तीन मुकदमें दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन सौरभ शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम अखिलेश कुमार गौड़, निरीक्षक थाना सिविल लाइन इन्द्रपाल सिंह, वरष्ठि उपनिरीक्षक थाना सिविल लाइन मुन्नेस सिंह, उप निरीक्षक थाना सिविल लाइन योगेश राजौरिया, उप निरीक्षक थाना सिविल लाइन मोहित सक्सैना, उप निरीक्षक थाना सिविल लाइन मोहित वर्मा, उप निरीक्षक थाना सिविल लाइन सूरज कन्नौजिया, कांस्टेबल थाना सिविल लाइन राजीव कुमार, कांस्टेबल थाना सिविल लाइन ललित कुमार शामिल रहे।



