मेरठ। वश्व हिंदू परिषद व दुर्गा वाहिनी द्वारा आयोजित दुर्गा शक्ति यात्रा में नारी शक्ति का अद्भुद रूप देखने को मिला। या़त्रा का उद्देश्य नारी शक्ति को सशक्त करना के साथ समाज में उनकी भूमिका को और मजबूत बनाना रहा।
सोमवार को दुर्गा शक्ति यात्रा मातृशक्ति और नारी शक्ति के संदेश को फैलाने के लिए निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। नवरात्रि के उपलक्ष्य में दुर्गा वाहिनी विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले दुर्गा शक्ति यात्रा का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका रीना शर्मा, प्रांत संयोजिका काजल भागीरथ, प्रांत उपाध्यक्ष छाया, विभाग संयोजिका मातृशक्ति रंजना वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष नीतू गर्ग व कार्यक्रम अध्यक्ष अमिता शर्मा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। यात्रा को विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका रीना शर्मा ने भगवा पताका दिखाकर रवाना किया। अनेकों स्थानों पर हिंदू समाज के लोगों ने यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। यात्रा श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर टीपी नगर से शुरू होकर माधवपुरम सेक्टर-1, मंगलम मंडप, बहादुर मोटर से होते हुए वापस विद्यालय पहुँची। इस बीच यात्रा के दौरान माताओं-बहनों ने शस्त्र प्रदर्शन भी किया। यात्रा में सरस्वती विद्या मंदिर गंगा नगर, चावली देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गजेंद्र पब्लिक स्कूल व श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने भी भाग लिया।

