0 1 min 10 mths

एमटीवीः- आबूलेन व्यापार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में उत्पन्न हो रही विभिन्न व्यापारिक समस्याओं को लेकर रविवार को राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी से उनके निवास पर भेंट की ज्ञापन सौंपा। जिसमें व्यापारियों ने आबूलेन पर अनावश्यक रूप से बनाए गए डिवाइडर का विरोध करते हुए बताया कि इसके कारण सड़क के दोनों ओर की पार्किंग व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। पार्किंग के अभाव में ग्राहकों की आवागमन बाधित हो रही है, जिससे स्थानीय व्यापार अत्यंत प्रभावित हो रहा है। यह डिवाइडर प्रशासन की एकतरफा और व्यापार-विरोधी सोच का परिणाम है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सेंट्रल पार्किंग की पुनः व्यवस्था सहित अन्य प्रमुख मुद्दे भी उठाए। सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि संबंधित अधिकारियों से नार्ता कर आतश्शक्त कदम उठाए जाएंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से सुरेश सज्जनहार, आकाश खन्ना, गौरव सेठ, विशाल अग्रवाल, सरदार राजबीर सिंह, गोलू अमृत, चेतन नागपाल, भूपेंद्र सिंह, हर्ष कंसल, मनीष, टोनी अरोरा सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news

Friend murdered with a hammer, face badly crushed