0 1 min 2 mths

अमेरिका से एक वीडियो सामने आया है जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। कई लोग ये वीडियो देख कर भड़क गए हैं तो कई अमेरिका से सहमत नजर आ रहे हैं। अमेरिका ने पहली बार दिखाया है कि वो अवैध प्रवासियों को कैसे जंजीरों में बांधता है। सोशल मीडिया पर कई लोग अमेरिका से पूछ रहे हैं कि वो अवैध प्रवासियों को अपराधियों की तरह बेड़ियों में क्यों जकड़ रहा है। ऐसे में अमेरिका का कहना है कि ये सभी लोग हमारे लिए अपराधी ही हैं। क्योंकि ये कानून तोड़कर हमारे देश में रह रहे हैं। इसी बीच एक होश उड़ा देने वाली खबर सामने आई हैं। अमेरिका भारत के अवैध प्रवासियों को एक छोटे से देश कोस्टा रिका भेज रहा है। अमेरिका का ये फैसला हैरान करने वाला है।कोस्टा रिका ने बयान जारी करते हुए कहा है कि अवैध प्रवासियों से भरा पहला विमान हमारे देश में आ रहा है। इस विमान में सेंट्रल एशिया और भारत के लोग हैं। इन अवैध प्रवासियों को कुछ वक्त तक यही रखा जाएगा। उसके बाद  इन्हें अपने देश भेज दिया जाएगा।  कोस्टा रिका के राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि वो भारतीयों सहित अमेरिका से निर्वासित प्रवासियों को अपने यहां शरण देने के लिए तैयार है। अब इसको लेकर विदेश मंत्रालय से भी सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या निर्वासित लोगों को कोस्टा रिका भी भेजा जा सकता है? आपको बता दें कि कोस्टा रिका भारतीय समुदाय के लोगों के बीच ट्रैवल के लिए काफी पसंद किया जाता है। इस देश में 1 भारतीय रुपए की कीमत 8.65 Colon हो जाती है। अमेरिका इन प्रवासियों को भारत भेजने के बजाए कोस्टा रिका क्यों भेज रहा है? तीन जहाज तो अमेरिका पहले ही भारत के अमृतसर भेज चुका है। कुछ लोगों का कहना है कि अवैध प्रवासियों को अलग अलग देश  भेजने के लिए अमेरिका को बहुत ज्यादा खर्च उठाना पड़ रहा है। सिर्फ भारत की ही बात करें तो सी 17 विमान को अमेरिका से अमृतसर आने के लिए चार करोड़ से ज्यादा रुपये खर्चने पड़ रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news