0 1 min 3 mths

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि सरकारी विभागों के अधिकारी मनमानी पर उतर आए है। एक किसान पर उस लोन की वसूली का दबाव बनाया जा रहा है जो उसने लिया ही नहीं।
मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष कालू प्रधान के नेतृत्व में कमिश्नरी चैराहे पर प्रदर्शन करने पहुंचे। किसानों का आरोप है कि बहसूमा गांव के रहने वाले किसान छतरपाल से मवाना तहसील के अधिकारी कागजों में छोड़छाड़ कर जबरन वसूली करने का प्रयास कर रहें है। छतरपाल से उस लोन की वसूली की तैयारी है जो उसने लिया ही नहीं। जिस किसान के नाम लोन है उसका कागजों से नाम हटाकर छतरपाल का नाम डाला गया। किसानों का आरोप है कि वह प्रकरण को लेकर चार बार मवाना तहसील भी गए लेकिन संबंधित अधिकारी उन्हें देखते ही सीट से उठकर चले जाते है। यदि वह दोषी नहीं है तो कुर्सी छोड़कर गायब होना कितना सही है। इसी वजह से वह जिलाधिकारी से इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचे है।


मुठभेढ़ः पुलिस की गोली से गौकश घायल

मेरठ। सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि सरधना पुलिस की गौकशो से मुठभेढ़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक गौकश घायल हो गया।
सीओ सरधना के अनुसार सोमवार की मध्यरात्रि थाना पुलिस को सूचना मिली कि दौराला नहर की पटरी के पास तीन लोग एक गाय को गौकशी के लिए लेकर पहुंचे है। सूचना के बाद थाना पुलिस ने तीन टीमे बनाई और मौके पर गौकशो की घेराबंदी कर दी। पुलिस की घेराबंदी होते ही गौकशो ने पुलिस टीम पर फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक गौकश नवाबुद्दीन निवासी रूहासा जिसपर पहले से ही 12 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज है घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से एक गाय व गौकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार समेत एक तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं, घायल गौकश को इलाज के लिए सीएचसी दौराला में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-03-14-at-13.44.42_6c3b8d09.jpg