0 1 min 1 mth

मेरठ। शास्त्रीनगर के व्यापारियों को जल्द राहत मिलेगी यह दावा किया है उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के संस्थापक विनित अग्रवाल शारदा ने। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सेंट्रल मार्केट के पंद्रह सौ व्यापारियों पर लटक रही ध्वस्तीकरण की तलवार को लेकर शासन स्तर पर बातचीत चल रही है संभवतः एक दो दिन में इस प्रकरण में जल्द अच्छी खबर मिलेगी।
बुधवार को एलेक्जेंडर क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में विनित शारदा को अग्रसेन धाम का अध्यक्ष बनाये जाने पर अग्रवाल समाज ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर विनित शारदा ने कहा कि वह हमेशा अग्रवाल समाज के हितो को लेकर कार्य करते रहें है। वहीं, शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को राहत देने के लिए शासन स्तर पर चर्चा जारी है। जल्द ही व्यापारियों को खुश-खबरी मिलने वाली है।

————————————————————————————————-

भारी विरोध के बीच छावनी परिषद् के गरजे बुल्डोजर

मेरठ। कैंट बोर्ड ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रूप अपनाते हुए सर्कुलर रोड स्थित बंगला संख्या 243 भाग में वर्ष 1993 में अशोक कुमार तनेजा पुत्र वेद प्रकाश तनेजा व मोहम्मद यूसुफ पुत्र स्व मोहम्मद याकूब द्वारा किये गए अवैध निर्माण को पुलिस बल के साथ मिलकर ध्वस्त कर दिया।
अवैध निर्माणकर्ताओं को छावनी अधिनियम 1924 के अंतर्गत कारण बताओं नोटिस व निर्माण कार्य रोकने और ध्वस्तीकरण का नोटिस दिया गया था। जिसके बाद अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा ध्वस्तीकरण नोटिस के विरुद्ध अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील की गई थी। सुनवाई के बाद आदेश पारित किया गया था। बोर्ड द्वारा अवैध निर्माणकर्ता को अवैध निर्माण को हटाने के लिए छावनी अधिनियम 1924 की धारा 256 के अंतर्गत ध्वस्तीकरण का अंतरिम नोटिस जारी किया गया था। लेकिन निर्माणकर्ता द्वारा अंतरिम नोटिस के विरुद्ध वाद संख्या 215 ऑफ 2003 न्यायालय में आयोजित कर दिया। न्यायालय द्वारा दिनांक 23 फरवरी 2024 को वाद खारिज कर दिया गया। निर्माणकर्ता द्वारा न्यायालय के आदेश के खिलाफ रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र वाद संख्या 89/2024 न्यायालय में दाखिल किया गया दिनांक। 7 अगस्त को न्यायालय ने रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया। छावनी परिषद द्वारा न्यायालय का आदेश मिलते ही मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन द्वारा ध्वस्तीकरण के दौरान शांति व कानूनी व्यवस्था बनाए रखने के लिए 23 अगस्त, 20 सितंबर, 30 अक्टूबर व 10 दिसंबर को पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर से अनुरोध किया। इसके बाद अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए 24 दिसंबर का दिन तय किया गया था जिसके बाद बुधवार को मुख्य अधिशासी अधिकारी के आदेश पर सहायक अभियंता पीयूष गौतम व अवर अभियंता अवधेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। ध्वस्तीकरण के दौरान छावनी परिषद की टीम को भरी विरोध का भी सामना करना पड़ा। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में सुनील, राहुल, परविंदर, चंद्रकांत, सनी, सतीश, बॉबी, रॉकी, राजू, सलमान, अजहर, संजय व सद्दाम आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news