0 1 min 5 mths

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन के बीच मैच खेला गया, जिसमें मेरठ इलेवन ने 10 रन से जीत हासिल की।
मेरठ इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसमें मनू ने 37, आईश ने 35 व ओम और तोहिनूर ने 32-32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ऋषभ की ओर से अभय ने चार व फवाज और विपुल ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 19.5 ओवर में 165 रन पर हो गई। ऋषभ एकेडमी की ओर से ईशांत ने 39, जैद ने 30, विपुल ने 29 और मुकुल ने 26 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मेरठ इलेवन की ओर से अर्जुन और आयुष ने दो-दो विकेट लिए जबकि अयान ने भी दो बल्लेबाजों को शिकार बनाया। मेरठ इलेवन ने 10 रन से जीत प्राप्त की। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शनिवार को सीनियर वर्ग में 2 बजे से मुकाबला खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news